{"_id":"590b637e4f1c1bcc3a4451bc","slug":"garbage-thrown-in-the-drain-instead-of-lifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठाने के बजाय नाले में फेंक रहे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठाने के बजाय नाले में फेंक रहे कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Thu, 04 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कृष्णापुरी मोहल्ले में नाले में फेंका गया कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कृष्णापुरी मोहल्ले के लोगों को नगरपालिका से शिकायत है। आरोप है कि नगरपालिका के कर्मचारी मोहल्ले में सफाई के बाद जमा कूड़े को उठाने के बजाय सीधे कुंडीखोला नाले में फेंक रहे हैं। इस नाले के किनारे कई मकान हैं। कूड़े की गंदगी से इन परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। जब ज्यादा कूड़ा जमा हो जाए तो लोगों को खुद ही हटाना पड़ता है। कुंडीखोला नाले की गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कृष्णापुरी मोहल्ले की माला सौन और हेमा महर समेत अन्य लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कहा कि पालिका के कर्मचारी मोहल्ले में सफाई के लिए तो आते हैं, लेकिन जमा कूड़े को पास के नाले में फेंककर चले जाते हैं। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि अब पालिका के खिलाफ मोहल्ले के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि सफाई निरीक्षक को शीघ्र मोहल्ले की सफाई करने और कुंडीखोला नाले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर मोहल्ले के कूड़े को मौके से उठाकर दूर फेंकने के आदेश हैं। यदि इसका पालन नहीं होगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जगदंबा कालोनी के लोग भी परेशान
पांडेगांव से केदार मंदिर तक बनी सड़क के किनारे हो रही वाहनों की पार्किंग और कूड़ा डालने से जगदंबा कालोनी के लोग खासे परेशान हैं। जगदंबा कालोनी विकास समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह खाती समेत कई लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि इतनी संकरी सड़क के किनारे लोग अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं और घरों से निकलने वाले कूड़े को डंप करते जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन