{"_id":"659ada03953649da48049377","slug":"garbage-is-being-burnt-in-dustbins-in-rural-areas-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8968-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ेदानों में ही जलाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ेदानों में ही जलाया जा रहा कूड़ा
Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के भड़कटिया कस्बे में कूड़ेदान में लगाई आग से उठता धुआं। संवाद
पिथौरागढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए कूड़ेदानों से नियमित कूड़ा नहीं उठने से गंदगी की समस्या पैदा हो रही है। कई स्थानों पर कूड़ेदानों में ही आग लगा दी जा रही है। इसके चलते लोगों को दोहरा प्रदूषण झेलना पड़ रहा है।
जिला पंचायत की ओर से कूड़े का निस्तारण करने के लिए कस्बाें में कूड़ेदान लगाए हैं। इन कूड़ेदानों से सप्ताह में दो दिन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। कई स्थानों पर समय से कूड़ा नहीं उठने के कारण गंदगी की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में लोग कूड़ेदानों में ही आग लगा देते हैं।
इससे जहां एक ओर कई दिन तक लोगों को गंदगी के कारण बदबू से परेशान होता है वहीं कूड़े में आग लगने से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या हो जाती है। आग लगने से कूड़ेदान भी खराब हो रहे हैं। इससे जिला पंचायत को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार को भड़कटिया कस्बे में लगाए गए कूड़ेदान में किसी ने आग लगा दी। कूड़े के धुंए से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कूड़ेदानों से सप्ताह में दो दिन कूड़ा उठाया जा रहा है। कूड़ेदानों में आग लगाना गलत है। सफाई की व्यवस्था में सुधार करने के लिए जिला पंचायत लगातार प्रयास कर रहा है।