{"_id":"60fb11248ebc3e584e2f236d","slug":"garbage-dumping-in-bedinag-pithoragarh-news-hld432173523","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगराऊं को डंपिंग जोन बनाने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगराऊं को डंपिंग जोन बनाने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
शाहगराऊं में कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बनाने की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात करत?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत शाहगराऊं की उपजाऊ नाप भूमि में कूड़ा निस्तारण केंद्र (डंपिंग जोन) बनाने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जबरदस्ती डंपिंग जोन बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत को ज्ञापन दिया। कहा कि ग्राम पंचायत शाहगराऊं की नाप भूमि में कूड़ा डंपिंग जोन बनाया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए बिना सूचित किए कुछ व्यक्तियों ने अपने निजी स्वार्थों के लिए कूड़ा निस्तारण डंपिंग जोन बनाने के लिए अपनी नाप भूमि दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जता चुके हैं। जिस क्षेत्र में डंपिंग जोन प्रस्तावित है, उसके नीचे गोरघटिया नदी बहती है। इससे विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत बेड़ीनाग को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती है। डंपिंग जोन के निर्माण के बाद नदी का जल दूषित होगा और वायु प्रदूषण बढ़ेगा। जो लोगों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से कूड़ा डंपिंग जोन न बनाने की मांग की है। हरीश लाल शाह का कहना है कि अगर जबरन डंपिंग जोन बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भुवन लाल शाह, प्रेम सिंह शाह, नंदन सिंह शाह, जगत सिंह शाह, अमित शाह, पवनेश शाह, पवन शाह, मनीष शाह आदि रहे।