{"_id":"5a3fdd354f1c1b6e468bc73d","slug":"ganguly-baru-pako-baramasa-in-oman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान में गूंजा ‘बेड़ू पाको बारामासा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमान में गूंजा ‘बेड़ू पाको बारामासा’
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
गायिका खुशी जोशी को ओमान में सम्मानित करते भारतीय राजदूत इंद्रमणि पांडे
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की उभरती गायिका खुशी जोशी ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, बहरीन, कुवैत, कतर के बाद ओमान में भी कुमाऊंनी गीतों से धूम मचाई। ओमान में भारतीय राजदूत इंद्रमणि पांडेय ने खुशी को सम्मानित किया। अरब देशों में प्रवासी उत्तराखंडियों से मिले समर्थन से खुशी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
22 दिसंबर को खुशी जोशी की ओमान में संगीत संध्या थी। खुशी ने-बेड़ू पाको बारामासा, कैले बजै मुरली, भुर-भुरू उजालो है गो, ओ भीना कसिके जानू द्वारहाटा, मेरा देवरा मोहना गीतों की झड़ी लगाई। फोन पर खुशी ने बताया कि दुबई, बहरीन, कुवैत, कतर के बाद ओमान में भी दर्शकों का काफी प्यार मिला। गीतों पर प्रवासी उत्तराखंडी खूब नाचे। पांचों देशों में कौथिक फाउंडेशन संयुक्त अरब अमीरात ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था।
विज्ञापन
खुशी ने बताया मुख्य प्रायोजक हंस फाउंडेशन और सयारा रिटेल ने कलाकारों की आवभगत में कोई कमी नहीं रखी। खुशी ने ओमान में भारतीय राजदूत के हाथों सम्मान पाना जिंदगी की बड़ी उपलब्धि बताई। कहा कि अरब देशों में आगे भी जाने का मौका मिलेगा, तो वह अवश्य वहां जाएंगी। उन्होंने आयोजकों के साथ ही टूर प्रबंधक दीपक ध्यानी का आभार जताया। इस दौरे पर गढ़वाली लोक गायक किशन महिपाल और गायिका संगीता ढौडियाल ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन