Pithoragarh News: 6.7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया गैंगस्टर का आरोपी, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने 6.7 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ थाने में पहले से विभिन्न धाराओं के साथ ही गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है।
विस्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने 6.7 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ थाने में पहले से विभिन्न धाराओं के साथ ही गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है।
शुक्रवार को सीओ परवेज अली के निर्देशन में उप निरीक्षक मनोज पांडेय की टीम ने स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नगर क्षेत्र में चेकिंग की। उन्होंने ग्रिफ बैंड के पास सागर सौराड़ी निवासी रई को रोककर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से 6.7 ग्राम स्मैक जब्त कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया।
ये पढ़ें- Pithoragarh Rain: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप होने से यात्री परेशान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.82 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पहले से कोतवाली पिथौरागढ़ में भारतीय दंड संहिता की धारा 292/411,324 और 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस टीम चेकिंग के दौरान में हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल, कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल रहे।