फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fully depleted Bstdi

पूरी तरह खाली हो गया बस्तड़ी

Fri, 08 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट Updated Fri, 08 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fully depleted Bstdi
बस्तड़ी में अपने घरों का सामान लेकर आते लोग - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव अब पूरी तरह खाली हो गया है। बृहस्पतिवार रात फिर से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से दहशत फैल गई। गांव की रंजना भट्ट ने बताया कि अब तक करीब दस परिवार गांव में ही रह रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात हुई बारिश ने फिर दहशत मचा दी। शुक्रवार सुबह से लोग घरों का सामान लेकर सिंघाली कस्बे में आ गए हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। लोगों का सामान शिफ्ट करने में आशा कार्यकत्रियों ने भी मदद की।

विज्ञापन


बस्तड़ी में दस मकान सुरक्षित हालत में थे, लेकिन मौसम अब बड़ी चुनौती खड़ी कर रहा है, जो लोग बेघर हो गए थे उनको घटना के अगले दिन ही जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया था। रंजना भट्ट ने बताया कि प्रशासन ने अब तक जानवरों को रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इस कारण उनको जानवरों की देखरेख के लिए गांव जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों के यहां कोई कब तक रह पाएगा। कोई स्थायी समाधान तो निकालना ही होगा। बस्तड़ी से अब सभी परिवार छोड़कर आ गए हैं। खेत, बाग, बगीचे, मकान समेत सब कुछ नष्ट हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed