फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frontier youth plead to call home.

सीमांत के युवाओं ने लगाई गुहार, घर वापस बुला लो सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Frontier youth plead to call home.
युवाओं के नाम पते नोट करते विधायक चुफाल। - फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 15 हजार से अधिक लोग अन्य प्रांतों में हैं। इन लोगों को सुरक्षित वापस घर लाने के लिए डीडीहाट विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल अपने स्तर से जुट गए हैं। वह दो दिन से बाहर रह रहे लोगों के नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें घर लाने का भरोसा दिला रहे हैं। विधायक चुफाल ने दो दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिए अपने दो मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में रह रहे लोगों से वापसी के लिए संपर्क करने को कहा। दो दिन में ही 1800 से अधिक लोगों ने अपना नाम, पता दर्ज कराते हुए सुरक्षित वापस घर पहुंचाने का अनुरोध किया। लॉकडाउन के बाद से लोग अपने कमरों में बंद हैं। कई युवाओं के पास तो अब राशन आदि खरीदने के लिए भी रुपये नहीं हैं। चुफाल ने बताया कि सर्वाधिक पुणे, राजस्थान, हरियाणा में रह रहे युवाओं ने वापस बुलाने की गुहार लगाई है। साथ ही बाहर रह रहे युवाओं के अभिभावकों ने भी विधायक से संपर्क किया है। चुफाल ने बताया कि सीमांत के करीब 15 हजार लोग इस समय विभिन्न प्रांतों में हैं। इनमें सर्वाधिक परेशान नौकरीपेशा युवतियों को करनी पड़ रही है। चुफाल ने बताया कि सीमांत के लोगों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए उनकी मुख्यमंत्री, प्रदेश के प्रभारी मंत्री और केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी बात हुई है। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जांच के बाद सभी को घर पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed