फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frontier people are helping the needy

सीमांत के लोग कर रहे हैं जरूरतमंदों की मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Frontier people are helping the needy
धारचूला के बलुवाकोट में भोजन करते नेपाली मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों और गरीब तबके के लोगों की प्रशासन के साथ ही सीमांत के वाशिंदे भी भरपूर मदद कर रहे हैं। तिलढुकरी में रोज 250-300 जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाकर बांटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को रामनवमी के पर्व पर सुबह नौ कन्याओं का पूजन कर प्रसाद बांटा गया। इसके बाद सिनेमा लाइन, सिल्थाम, रई, बस्ते में खाना बांटा गया। इसमें रोहित ओझा, रमेश ओझा, गोपू महर, प्रेम सिंह धारियाल, अनिल रौतेला, पीयूष पंत, किशन चंद, कमल चंद, अनूप महर, निर्मल नगरकोटी, कमान कन्याल सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एशियन स्कूल के निदेशक स्वामी वीरेंद्रानंद ने क्वारंटीन बनाने के लिए दो विद्यालयों के 50 कमरे प्रशासन को सौंपे हैं। साथ ही ऐंचोली स्कूल में 200 लोगों के भोजन और आवास की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि वह धारचूला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन

सौड़लेख, दौली, चिराली में भाजपा कार्यकर्ता गिरीश जोशी, मनोज कुमार, हिमांशु जोशी, राजेंद्र तिवारी, नवीन जोशी, पटवारी चंद्री चंद, सिद्धार्थ जोशी, शिवम गुरंग, राजेंद्र, मनोज, महेश जोशी ने 38 परिवारों को खाद्यान्न बांटा। मूनाकोट के गांवों में अवकाश प्राप्त शिक्षिका भारती पांडेय ने 15 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री और साबुन के पैकेट दिए। इसमें योगेश चंद, कृतिका पांडेय, हरीश कार्की ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में यूथ सोसायटी की ओर से बनाए गए रोटी बैंक में अब सरकारी कार्मिक और पूर्व सैनिक भी सहयोग कर रहे हैं। भुवन अवस्थी, खड़क सिंह भंडारी, प्रह्लाद टोलिया, गोपाल सिंह ने खाना बनाने में मदद की। सोसायटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि चार स्प्रे मशीनें मंगाई गई हैं। जिन स्थानों पर पालिका के वाहन नहीं जा पा रहे हैं वहां छिड़काव किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल और आरसीसी कंस्ट्रक्शन की ओर से भी गरीब लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। अस्कोट में राशिसं के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में खोलिया गांव, तिमला, देवल, धर्मशाला लाइन, हिनकोट, सालधार में निर्धन परिवारों को खाद्यान बांटा गया। इसमें हरीश पाल, एनडी पंत, ओमनारायण, नीरु जोशी, अनूप लुंठी ने सहयोग किया। भागीचोरा में विवेकानंद जोशी ने निर्धन परिवारों को राशन बांटा। उधर धारचूला के जीजीआईसी बलुवाकोट के राहत शिविर में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने नेपाली मजदूरों को भोजन कराया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल 957 फंसे नेपाली मजदूरों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed