फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frontier forests are safe from fire now

वनाग्नि से अभी सुरक्षित हैं सीमांत के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Frontier forests are safe from fire now
पिथौरागढ़। कोरोना काल में इस समय सीमांत के जंगल आग से पूरी तरह सुरक्षित हैं। छिटपुट घटना को कहीं से भी आग की सूचना नहीं है। प्रदूषण न होने और बारिश से वनों में हरियाली छाई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 7090 वर्ग किमी है। इसके सापेक्ष 75985 हेक्टेयर आरक्षित वन हैं। 277157 हेक्टेयर पंचायती और 41748 हेक्टेयर में सिविल वन हैं। पिछले वर्ष आरक्षित वनों में आग लगने की 55 घटनाओं में 108 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। पंचायती एवं सिविल वनों में आग की 80 घटनाओं में 187.75 हेक्टेयर जंगल खाक हुआ। इस बार लॉकडाउन और आए दिन हो रही बारिश के चलते आरक्षित और पंचायती वन अभी आग की घटनाओं से पूरी तरह सुरक्षित हैं। जंगलों में नमी बने होने से हरियाली छाई है। डीफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि वनों को आग से बचाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई है। स्थानीय जन समुदाय को भी जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन कार्मिकों को कोरोना ड्यूटी से मुक्त करने का अनुरोध
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 32 वनकर्मियों की ड्यूटी विभिन्न थाना, चौकियों में लगाई गई है। इनमें दो डिप्टी रेंजर और 30 वनरक्षक शामिल हैं। ऐसे में जंगलों में आग लगती है तो उसे काबू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फायर सीजन को देखते हुए डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने एसपी को पत्र लिख कर कार्मिकों को कोरोना ड्यूटी से मुक्त करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed