फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   From Kil to Jhulaghat, 10 causeways are peeking out like death

Pithoragarh News: किल्ल से झूलाघाट तक मौत बनकर बाहर झांक रहे 10 कॉजवे

Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
From Kil to Jhulaghat, 10 causeways are peeking out like death
पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर क्षतिग्रस्त कॉजवे पर बाहर निकली सरिया। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर रही है। सड़क पर बने जर्जर कॉजवे (पुलिया) दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। जर्जर कॉजवे से बाहर निकली सरिया से टायर फटने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और यात्रियों की जान आफत में फंस रही है लेकिन लोनिवि की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क नेपाल सीमा को जोड़ती है। हर रोज इस सड़क पर एक हजार से अधिक वाहन और चार हजार से अधिक यात्री आवाजाही करते हैं। इस सड़क पर किल्ल से झूलाघाट तक 22 किलोमीटर दायरे में बने 10 कॉजवे जर्जर हो चुके हैं। इन पर लगा सीमेंट उखड़ गया है और सरिया बाहर निकल आई हैं। बाहर निकली सरिया में अटक कर आए दिन वाहनों के टायर फट रहे हैं। चालक बमुश्किल वाहनों को नियंत्रित कर यात्रियों की जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीहाट निवासी कमान सिंह धरियाल ने बताया कि सरिया घुसने से उनकी कार का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। उन्होंने बताया कि यदि कार खाई में गिरती तो बड़ा हादासा हो सकता था। उन्होंने कहा कि ऐसा वाहन चालकों के साथ आए दिन हो रहा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त कॉजवे को ठीक कराने की मांग की जा रही है लेकिन विभाग बजट का रोना रोकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त कॉजवे की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
किल्ल से झूलाघाट तक क्षतिग्रस्त कॉजवे को चिह्नित किया गया है। पूर्व में इनकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे नामंजूर कर दिया गया था। दोबारा प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। - दीपा बोहरा, जेई, लोनिवि, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed