फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Freedom fighter will land for building

स्वाधीनता सेनानी भवन के लिए मिलेगी जमीन

Sun, 16 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter will land for building
देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलते स्वाधीनता सेनानी संगठन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वाधीनता सेनानी भवन बनाने के लिए पिथौरागढ़ नगर में ही एक नाली जमीन मुफ्त उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने 13 अक्तूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। संगठन सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने बताया कि भवन के लिए एक नाली जमीन देने के संबंध में डीएम ने तीन बार अपनी ओर से शासन को अनुमोदन पत्र भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल राजस्व सचिव को निर्देश दिए कि जमीन की तलाश करने को कहा है।

विज्ञापन


स्वाधीनता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के जीवित विधिक उत्तराधिकारियों को मिलने वाली कुटुंब पेंशन के बारे में सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस पेंशन पर उत्तराधिकारी पुत्रों, पुत्री और पुत्रवधू का समान अधिकार होगा। यह पेंशन योजना जल्द लागू होगी। इस योजना के लागू होने के बाद अब जिले में उत्तराधिकारियों की सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा। 25 अक्तूबर तक सदस्यता लेनी जरूरी है। 25 को ही पालिका हाल में बैठक होगी। उसमें सभी उत्तराधिकारियों को कुटुंब पेंशन के बारे में जारी शासनादेश की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी और पेंशन योजना के फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इधर, स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश महासचिव भद्रसेन नेगी ने बताया कि दो वर्षों में संगठन ने प्रदेश के स्वाधीनता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए शासन से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उनको राज्य अतिथि गृहों में नाममात्र के शुल्क पर रहने की सुविधा मिलने लगी है। मुफ्त चिकित्सा सुविधा और उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ भी मिलने लगा है। जिन उत्तराधिकारियों के पास मकान नहीं हैं, उनको जमीन दिलाने का मामला अभी अटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed