{"_id":"5b75b08b42c792545b5a6e65","slug":"freedom-day-celebrated-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर थल में नंदा राज रात की झांकी निकालते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सीमांत जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों की धूम लगी रही। स्वाधीनता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में डीएम सी रविशंकर ने ध्वज फहराया। उन्होंने गौरादेवी कन्याधन योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 50-50 हजार की धनराशि के सावधि जमा चेक बांटे। खेल स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में आयोजित क्रासकंट्री के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों को भी डीएम ने पुरस्कृत किया। पूर्ति विभाग ने जिला महिला अस्पताल, संक्रामक रोग चिकित्सालय के साथ ही महिला कर्मशाला और बंदीगृह में फल, मिठाई बांटी। भारत-नेपाल झूलापुलों पर आवाजाही करने वालों को जिला प्रशासन ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
डीएम ने मूनाकोट के बड़ालू उद्यान फार्म के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 55वीं वाहिनी एसएसबी में कमांडेंट सुरेश कुमार शाशनी ने ध्वजारोहण किया। बेहतर काम करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उप कमांडेंट माधव चंद्र घोष आदि थे। उधर, जौलजीबी में बल के सहायक कमांडेंट जसपाल राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। इस दौरान समाजसेवी लीला बनग्याल आदि थे। सृष्टि सामाजिक एवं विकास समिति ने जाख के प्राथमिक पाठशाला, हाईस्कूल में किताबें और भोज्य सामग्री बांटी। पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा की मौजूदगी में हाईस्कूल खतीगांव और जजुराली में कार्यक्रम हुए। महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्यामश्री विश्वास, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल कुमौड़ में सैनिक भूपेंद्र प्रकाश, द एशियन स्कूल में डॉ. जगदीश गढ़कोटी, प्रबंधक वीरेंद्रानंद, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने ध्वज फहराया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, एसवीएम पब्लिक स्कूल, जिला कांग्रेस कार्यालय, भाजपा कार्यालय, उक्रांद कार्यालय, द होटल स्कूल, हिमालयन अध्ययन केंद्र में धूमधाम से स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
डीडीहाट में स्वाधीनता सेनानी देव सिंह डसीला को सम्मानित किया गया। बेड़ीनाग तहसील में एसडीएम सोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। गणाईगंगोली के जीआईसी नायल में विधायक मीना गंगोला, जीआईसी खैरोली में पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने ध्वजारोहण किया। तहसील में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भवान सिंह की पत्नी तुलसी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुनस्यारी में विद्यार्थियों ने जोहार क्लब मैदान से प्रभातफेरी निकाली। ब्लॉक सभागार में एसडीएम केएन गोस्वामी की मौजूदगी में हुई गोष्ठी में विधायक हरीश धामी ने भी शिरकत की। सात बार के एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू की झांकी के लिए विवेकानंद विद्या मंदिर को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
गंगोलीहाट तहसील में तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने ध्वजारोहण किया। सेनानी खड़क सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गंगा सिंह बिष्ट ने ध्वज फहराया। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक ने विद्यार्थियों को चाकलेट बांटी। जीआईसी अस्कोट में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने ध्वजारोहण किया। केबी पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कन्या जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। वहां कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल आदि मौजूद थे। नाचनी के विभिन्न स्कूलों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। नाचनी जीआईसी के प्रधानाचार्य जीआर आर्या ने शहीद की वीरांगना उछापा देवी को सम्मानित किया। थल के विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ।
थल। मल्लिकार्जुन विद्या पीठ, हरिदत्त पंत इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, मानस चिल्ड्रन एकेडमी, राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के बच्चों ने कुमाऊं परिवेश की नंदा राजजात यात्रा की मनमोहक झांकी निकली। हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नरेश जोशी के निर्देशन में छात्रों ने गढ़वाल परिवेश की नंदा राजजात यात्रा की झांकी प्रस्तुत की। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं के साथ 15 अगस्त राजकीय इंटर कॉलेज मस्मोली में मनाया।
बच्चों ने गौरा-महेश्वर की झांकी निकाली
पिथौरागढ़। एसबीएम देवलथल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने गौरा-महेश्वर की झांकी निकाली। साथ ही प्रभातफेरी निकालकर अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी, प्रबंधक मंजुल बिष्ट, सुमन बिष्ट आदि थे।
नेपाल जाकर मिठाई बांटी
झूलाघाट। जीआईसी, एमकेबीएस, शिशु मंदिर, प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। जीआईसी में प्रधानाचार्य जेआर सामंत, पुलिस थाने में एसओ टीएस राणा ने झंडारोहण किया। जीआईसी गौरीहाट सहित सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ग्राम प्रधान मजिरकांडा सुरेंद्र आर्या, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत के नेतृत्व में नेपाल पुलिस एवं भंसार (कस्टम) के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई बांटी। इस दौरान मोहन चंद, प्रकाश थापा, एडवोेकेट कृष्णानंद कलखुड़िया, बेनीराम कलखुड़िया, जीवन भट्ट और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लोग मौजूद थे।