{"_id":"6228e6c1572b9a34a5316039","slug":"free-diagnosys-in-jhulaghat-hospital-pithoragarh-news-hld455959564","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट और गणाईगंगोली में मरीजों की निशुल्क जांचें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट और गणाईगंगोली में मरीजों की निशुल्क जांचें शुरू
विज्ञापन
झूलाघाट अस्पताल में मरीजों की जांच करती लैब तकनीशियन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट/गणाईगंगोली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में बुधवार से मरीजों की निशुल्क जांच शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड सरकार का चंदन डाइग्नोस्टिक सेंटर से करार के बाद अस्पताल में लैब तकनीशियन नेहा पवार ने बुधवार को पांच मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिये।
अस्पताल के फार्मासिस्ट हरीश रावत ने बताया कि अस्पताल में 256 जांचें निशुल्क होंगी। मरीज को जांच के लिए अस्पताल की पर्ची और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सभी जांचें जिला मुख्यालय में बने मुख्य सेंटर में भेजी जाएंगी। जांच रिपोर्ट अगले दिन दी जाएगी। अस्पताल में जांच होने से लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जांच होने का सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।
गणाई गंगोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून और पेशाब की जांच शुरू हो गई है। रक्त, मल मूत्र, बलगम आदि जांचें भी निशुल्क होंगी। फार्मासिस्ट कमल वर्मा ने बताया कि जांच के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। जांचें शुरू होने से लोगों को यहां वहां की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनका समय बचेगा और जेब पर आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।