{"_id":"60de04fc8ebc3ec2005c52b1","slug":"fraud-with-ex-army-personal-pithoragarh-news-hld42972399","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा ब्याज देने के नाम पर पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा ब्याज देने के नाम पर पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों को अच्छा ब्याज देने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए पूर्व सैनिकों ने एसपी को ज्ञापन देकर ठगी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को ठगी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग के लिए पूर्व सैनिक और अन्य लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां दो लोगों पर अच्छा ब्याज देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ब्याज देने के नाम पहले दो लोगों ने लाखों रुपये की उगाही की। परिपक्वता तिथि समाप्त होने के बाद रुपयों के भुगतान को लेकर इनके पास गए, लेकिन ये लोग कभी मिलते कभी नहीं मिले।
विज्ञापन
फोन पर हमेशा पैसा देने का आश्वासन देते रहे। उन्होंने कहा अब ये लोग पैसा देने से मुकर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से जमा राशि का भुगतान करवाने और दोनों व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी सुखबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर मोहन नाथ गोस्वामी, दीपक सिंह, हरीश फर्त्याल, पंकज पाटनी, प्रकाश सिंह, हेम चंद्र, राजेंद्र सिंह, जगदीश जोशी, पूजा भाटिया सहित कई लोग मौजूद रहे।