{"_id":"62cdbe91dd06706c594abce2","slug":"fraud-in-darama-village-bangapani-pithoragarh-news-hld468880520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दादा के खाते से उड़ा लिए 28 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दादा के खाते से उड़ा लिए 28 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। दूरस्थ बंगापानी तहसील के दारमा गांव निवासी एक पूर्व सैनिक के खाते से पोती को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 28 हजार रुपये उड़ा लिए। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ठग के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पिछले एक साल में पैदा हुए बच्चों की डिटेल भी है।
दारमा गांव निवासी पूर्व सैनिक पदम सिंह धामी के सोमवार को मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने स्वयं को आंगनबाड़ी केंद्र देहरादून का कर्मचारी बताया और उनकी नौ माह की पोती को सरकारी योजना के 80 हजार रुपये देने का झांसा देकर मोबाइल पर भेजी गई ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद पदम सिंह के खाते से 28 हजार रुपये निकल गए। जैसे ही खाते से रकम निकलने का मैसेज आया तो पदम सिंह ने मदकोट पुलिस चौकी जाकर तहरीर सौंपी। पदम सिंह ने बताया कि उनके खाते में अधिक रकम थी दो दिन पहले ही उन्होंने खाते से रुपये निकाले थे। यदि उन्होंने खाते से रुपये नहीं निकाले होते तो उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता था। बताया जा रहा है कि ठग ने इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी फोन किया था। उसके पास गांव के अन्य एक साल तक के बच्चों के नामों की सूची भी है। ऐसे में वह अन्य ग्रामीणों को भी अपनी ठगी का शिकार बना सकता है।
10 हजार रुपये और भेजने के लिए बार-बार कर रहा फोन
बंगापानी। पूर्व सैनिक पदम सिंह ने बताया कि ठगी करने वाला बार-बार उन्हें फोन करके 10 हजार रुपये और भेजने के लिए कह रहा है। ठग उनसे 10 हजार रुपये भेजने के बाद उनके खाते में 80 हजार रुपये भेजने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। इस तरह के फोन आने पर कभी भी ओटीपी नहीं बतानी चाहिए। इस प्रकरण में मामले का पता कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।