फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fraud By Facebook in Pithauragarh

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 90 हजार रुपये की ठगी करने वाला किशोर राजस्थान से गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud By Facebook in Pithauragarh
पिथौरागढ़। पैसे कमाने के लालच में एक 16 वर्षीय किशोर अपराध के दलदल में फंस गया। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले किशोर को पुलिस और एसओजी ने मेवात राजस्थान से संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को आरके राजेश्वरी ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नौ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ऑपरेशन सुमित पांडे के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चंद्र पांडे और एसआई पवन जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन मेवात राजस्थान में होने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस, एसओजी और साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई कर किशोर को संरक्षण में लिया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि पैसे कमाने के लालच में उसने यह रास्ता अपनाया। टीम में एसआई संजय सिंह, जरनैल सिंह, अजय बोहरा, साइबर सैल प्रभारी एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल विपिन ओली, मनमोहन भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed