फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four members of Nagar Panchayat resigned

नगर पंचायत के चार सभासदों ने दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four members of Nagar Panchayat resigned
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के सात में से चार सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी और गुणवत्ता विहीन कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुनौली की सभासद प्रभा कोहली, कुंजनपुर के राजेंद्र सिंह धानिक, पठक्यूड़ा की कविता बिष्ट, रावलगांव के नीरज रावल ने बृहस्पतिवार को ईओ को सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपा। आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों को कराने में अपने लोगों को फायदा पहुंचाया। शासन से पैसा मिलने के बाद भी वार्डों में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण का भुगतान नहीं किया गया। सफाई व्यवस्था का ठेका निजी व्यक्तियों को दिया है जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

सदन के सदस्यों से कार्यपूर्ति देने का अधिकार छीन लिया गया है। बिना कार्यपूर्ति के सर्टिफिकेट के निर्माण कार्यों को पास कराया जा रहा है। वार्ड में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं वह अध्यक्ष के पति अपने निजी ठेकेदारों को देकर गुणवत्ता विहीन कार्य करवा रहे हैं। बोर्ड बैठक में सभासदों को केवल आश्वासन दिया जाता है। सभासदों के दिए गए प्रस्ताव पर कार्य नहीं होते हैं और न आय व्यय का विवरण ही दिया जाता है। नगर पंचायत में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं वह मानकों के अनुरूप नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बोर्ड के चार सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है जिसे वह जिलाधिकारी को भेज रहे हैं।
-ईश्वर सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत।
उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वह किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।
-जयश्री पाठक, अध्यक्ष नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed