{"_id":"6ae4cf62a1c26827ce06e363","slug":"four-graphics-depicting-sweets-and-lentils-have-been-sent-for-examination-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148453-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मिठाई और दाल के चार सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मिठाई और दाल के चार सैंपल जांच के लिए भेजे
Fri, 30 Oct 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों का निरीक्षण किया। संदिग्ध मिठाई और दाल के चार सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट करने वालों में अफरा-तफरी है।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के धनौड़ा, बस्ते, नैनीसैनी क्षेत्र में 25 से अधिक परचून और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। विभाग के सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने बताया कि जांच में संदिग्ध प्रतीत होने पर चार दुकानों से छेना, लड्डू, बालूशाही और दाल के चार सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि सैंपलों की रिपोर्ट गलत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री पर मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग सतर्क हो गया है। जिले भर में दुकानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की जा रही है। मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।