फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four damaged irrigation canals will be repaired with two crore rupees.

Pithoragarh News: दो करोड़ से होगी चार क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत

Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four damaged irrigation canals will be repaired with two crore rupees.
पिथौरागढ़। मौसम की बेरुखी के बीच डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। आखिरकार आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के सुधारीकरण की पहल शुरू हुई है। नहरों का सुधारीकरण होने से खेतों तक पानी पहुंचेगा तो करीब 40 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड में सौगांव, खतड़िया, बगजीबला और कनालीछीना में जमतड़ी सिंचाई नहर आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इन नहरों के क्षतिग्रस्त होने से ये सूख गईं और खेतों तक पानी न पहुंचने से किसान निराश थे। लंबे समय से इन क्षतिग्रस्त नहरों के सुधारीकरण की मांग की जा रही थी। आखिरकार किसानों की यह आवाज सिस्टम तक पहुंची है। जल्द ही इन नहरों का सुधारीकरण होगा इसके लिए 2.01 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पर्याप्त बारिश न होने से फसलों सूख रहीं हैं। अब इन नहरों के सुधारीकरण की पहल शुरू होने से क्षेत्र के 40 गांवों के किसानों में सूखे के बीच उम्मीद की किरण नजर आई है।
विज्ञापन

नहरों के सुधारीकरण के मिला धन
नहर धनराशि (लाख में)
सौगांव 59.00
खतड़िया 33.00
बगजीबला 29.00
जमतड़ी 80.00
कोट
डीडीहाट और कनालीछीना में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के सुधारीकरण के लिए धनराशि मिली है। जल्द ही खेतों तक पानी पहुंचेगा इसका लाभ किसानों को मिलेगा। - धीरज जोशी, ईई, सिंचाई विभाग, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed