फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former Union Minister of State Meenakshi Lekhi leaves for Delhi by helicopter

Pithoragarh News: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना

Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister of State Meenakshi Lekhi leaves for Delhi by helicopter
धारचूला से हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना होने के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्
धारचूला/पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मंगलवार सुबह हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यात्रा के दौरान घोड़े से गिरकर चोटिल होने के बाद मीनाक्षी लेखी को तिब्बत से लौटना पड़ा था। रविवार को लिपुलेख से उन्हें पहले नाभीढांग और फिर गुंजी लाया गया जहां सेना के चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। वह गुंजी में आईटीबीपी के शिविर में ठहरी थीं। उनके घायल होने की सूचना पर हेलिकॉप्टर रविवार को धारचूला पहुंच गया था लेकिन छियालेख में मौसम की खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन

सोमवार को भी मौसम खराब होने के कारण हेली गुंजी नहीं जा सका। इस कारण मीनाक्षी लेखी आईटीबीपी के अधिकारियों और महिला जवानों के साथ सड़क मार्ग से धारचूला के लिए रवाना हुईं। पेलसिती में चट्टानें खिसकने से मार्ग बंद होने के कारण उन्हें देर शाम तक एसएसबी के लमारी स्थित कैंप में रुकना पड़ा। रात में जवान उन्हें रेस्क्यू कर चट्टानी मार्ग से सड़क के दूसरी ओर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वहां से रात्रि 9:30 बजे वह धारचूला पहुंचीं। उनके पहुंचने पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने उनका हाल जाना और मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।केएमवीएन गेस्ट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह 8:40 बजे वे हेली से दिल्ली रवाना हुईं। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने सहयोग के लिए सातवीं वाहिनी आईटीबीपी और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed