{"_id":"581f61ab4f1c1bfb02b3748c","slug":"former-soldiers-and-heroines-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजियों और वीरांगनाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजियों और वीरांगनाओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी में सम्मानित किए गए पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने रविवार को बंगापानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सैनिकों को पूरा सम्मान दिया है। वन रैंक-वन पेंशन, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों से पूर्व सैनिकों का गौरव बढ़ा है। कहा कि इतने दूरस्थ इलाके में पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर नई परंपरा की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक कार्की ने कहा कि भाजपा ऐसे ही कार्यक्रम अन्य स्थानों पर भी आयोजित करेगी। पूर्व सैनिक जसपाल सिंह, डंबर सिंह, सुंदर सिंह पालीवाल ने अपने सेवाकाल के अनुभव सुनाए। संचालन उत्तम गिरी ने किया। इस मौके पर भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू, जगदीश परिहार, प्रयाग सिंह पालीवाल, भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, खुशाल सिंह पिपलिया, बीडी जोशी आदि थे। 1962, 65 और 72 की लड़ाई में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिक बहादुर सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताया।
विज्ञापन