{"_id":"5d5c2e2a8ebc3e6caa45dcd6","slug":"former-pradhan-s-son-dies-under-suspicious-circumstances-in-jammu-pithoragarh-news-hld3535657126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के रामवन में मृत मिला खेतारभंडारी का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के रामवन में मृत मिला खेतारभंडारी का युवक
विज्ञापन
तहसील के खेतार भंडारी गांव की पूर्व प्रधान पार्वती देवी के पुत्र प्रेमप्रकाश की जम्मू के रामवन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक गधेरे में मिला। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। उसका शव अंत्येष्टि के लिए हरिद्वार लाया जा रहा है। परिजन भी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
प्रेमप्रकाश (28) पुत्र डिगर राम काफी समय से किसी कंपनी के जरिए जम्मू-कश्मीर के रामवन में रेलवे टनल में पोकलैंड आपरेटर का काम कर रहा था। 15 अगस्त की रात को कंपनी की कैंटीन में खाना खाकर वह वहां से निकल गया। 17 अगस्त को उसका शव रामवन से आगे गधेरे में मिला। बताया जा रहा है कि प्रेमप्रकाश के हाथ, पांव और गर्दन की हड्डी टूटी है। उसके सिर में भी चोट लगी है।
जम्मू में अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर संचार नेटवर्क बंद होने के कारण परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। सोमवार की रात कंपनी के किसी कार्मिक ने घर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही बताया कि प्रेम प्रकाश का शव लेकर वे हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस पर प्रेम प्रकाश के परिजन अंत्येष्टि के लिए हरिद्वार रवाना हो गए हैं। प्रेम प्रकाश के पिता डिगर राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बेटे की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है।