{"_id":"67b4ce624406e6b9020db72a","slug":"former-paramedic-narayan-singh-fought-two-wars-pithoragarh-news-c-8-hld1003-514613-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो युद्ध लड़ चुके पूर्व अर्ध सैनिक नारायण सिंह नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो युद्ध लड़ चुके पूर्व अर्ध सैनिक नारायण सिंह नहीं रहे
Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 1971 और कारगिल युद्ध लड़ चुके बीएसएफ से रिटायर हुए पूर्व अर्ध सैनिक नारायण सिंह का 77 वर्ष की उम्र में सोमवार को कासनी गांव में निधन हो गया है। वह चंपावत जिले के बरुड़ी लोहाघाट के मूल निवासी थे।
नारायण सिंह बीएसएफ की 73वीं बटालियन में वर्ष 1969 में भर्ती हुए थे। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश जैसे दुर्गम क्षेत्र में देश सेवा करने के साथ ही उन्होंने 1971 के युद्ध और 1999 में कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था। 34 वर्ष की सेवा के बाद 2003 में वह रिटायर हो गए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।
मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन ने उनके निवास स्थान पर तिरंगे के साथ ही पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राम गंगा बमनी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में संगठन के सचिव रमेश सिंह महर, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, शेर सिंह, दयाल सिंह, नवीन गिरि, दौलत सिंह, किशन सिंह धामी, पीडी ओझा, लक्ष्मण देउपा आदि शामिल रहे। ले. कर्नल एसपी गुलेरिया (रि.) ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।