फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forests. burning. even. before. fire. season. due. rain.

Pithoragarh News: बारिश नहीं होने से फायर सीजन से पहले ही धधक रहे हैं जंगल

Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Forests. burning. even. before. fire. season. due. rain.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बारिश नहीं होने से जंगल फायर सीजन से पहले ही धधकने लगे हैं। घनघूरा और डीडीहाट क्षेत्र के जंगल फरवरी में ही धधक रहे हैं। अराजक तत्वों के आग लगाने से वन्य संपदा को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात होने लगे हैं। जंगलों में घास सूखी है। ऐसे में अराजक तत्वों के आग लगा देने से वनों में तेजी से आग धधकती जा रही है।
विज्ञापन

कस्तूरी मृग वन्य विहार क्षेत्र में कई दिनों से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इस क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव रहते हैं। आग लगने से जानवरों को संकट पैदा हो गया है। इसके अलावा डीडीहाट रेंज में भी सिराकोट के जंगल दिन में ही धधक रहे हैं। बरसात के मौसम में इस जंगल में चौड़ी पत्ती प्रजाति के सैकड़ों पौधे लगाए गए थे। इन पौधों के भी जलकर नष्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय डॉ. लोकेश डसीला ने बताया कि अगर फरवरी में पर्याप्त बारिश नहीं होगी तो इस बार गर्मी के मौसम में जंगलों की आग विकराल रूप धारण कर लेगी।
डीडीहाट की एसडीएम खुशबू पांडे ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed