{"_id":"649db715ce9821eb7e0160d2","slug":"forests-are-burning-in-pithoragarh-even-during-monsoon-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1254-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मानसून काल में भी धधक रहे हैं पिथौरागढ़ में जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मानसून काल में भी धधक रहे हैं पिथौरागढ़ में जंगल
Thu, 29 Jun 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसूनकाल में सीमांत जिले के कई स्थानों पर जंगल धधक रहे हैं जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद भी वन विभाग आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ से लगे जजुराली और मोस्टमानू के जंगलों में आग लगी रही। चीड़ का जंगल हाेने और तेज हवाओं के चलने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन मौसम के गर्म होने और हवाओं के तेज चलने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही हे। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े का कहना है कि जिले के जिन भी स्थानों पर आग की सूचना मिल रही है। उन स्थानों पर टीम को भेजा जा रहा है।