फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest guards on the move during fire season

Pithoragarh News: फायर सीजन में आंदोलन पर जंगलों के रक्षक

Mon, 17 Feb 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Forest guards on the move during fire season
पिथौरागढ़। समयमान वेतनमान, वर्दी, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षित संघ से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि एक ओर वन विभाग का फायर सीजन चल रहा है। जंगल कई जगह आग से धधक रहे हैं वहीं दूसरी और वनों के रक्षक आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी आंदोलित कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर पर धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने विभाग पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि समयमान वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। कई वर्षों से पदोन्नति लटकी हुई है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। आंदोलन को सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा पिथौरागढ़ के अध्यक्ष कैलाश ग्वासीकोटी, महामंत्री सलमान हुसैन, जिला कृषि शाखा संघ के जिला महामंत्री भूपेश तिवारी ने समर्थन दिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष जसवंत देउपा, महामंत्री गौरव आर्या, किरन नगरकोटी, गिरीश जोशी, मनोज ज्याला, नीलम जोशी, प्रियंका पंत, पंकज पानू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


मांगों को लेकर गरजे वन बीट अधिकारी

चंपावत। जिला मुख्यालय के वनविभाग कार्यालय परिसर में सोमवार को वन बीट अधिकारी संघ के प्रभागीय अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत के नेतृत्व में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को लेकर उच्च स्तर से कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिला है। कहा समाधान नहीं होने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में उपाध्यक्ष हेमलता जोशी, प्रभागीय मंत्री हरीश जोशी, विनोद प्रकाश जोशी, गरिमा रावत, गंगा कुंवर, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed