फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest fires reached in populated areas in the Baijnath Range

बैजनाथ रेंज में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंची जंगल की आग 

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन बागेश्वर /गरुड़।
बागेश्वर /गरुड़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Forest fires reached in populated areas in the Baijnath Range
बागेश्वर के कनकगड़ के जंगल में आग बुझाते वन कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
 आंधी व बारिश थमते ही जंगलों में आग भड़कनी शुरू हो जा रही है। अबकी बार पालड़ी, कनकगढ़, गढ़खेत और काफलीगैर के के जंगलों में आग लग गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बैजनाथ रेंज में अणां, फल्याटी समेत कई जगहों पर जंगलों की आग आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच गई है। ग्रामीणों व वन कर्मियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई। सुबह तकरीबन सात-सवा सात बजे ताकुला रोड स्थित पालड़ी के कंपार्टमेंट नंबर 16 के जंगलों में आग लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची बमुश्किल से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह आग अल्मोड़ा वन प्रभाग से बागेश्वर तक पहुंची है। इसके बाद दोपहर में तकरीबन 12-1 बजे गढ़खेत रेंज के छठिया नाप के जंगल में आग लग गई। आग से बेशकीमती वन संपदा जलकर स्वाहा हो गई।  दोपहर बाद हुई तेज आंधी और तूफान से जंगलों में आग की लपटें विकट हो गई। वन कर्मियों का आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। तेज हवा के कुछ बाद हुई बारिश से ज्यादातर जगहों में आग बुझ गई है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

इधर गरुड़  में बैजनाथ रेंज के मोहरपाली, देवनाई, कौसानी, अणां, फल्याटी के जंगलों में आग भड़की हुई। इन क्षेत्रों में जंगलों की आग आबादी वाले क्षेत्रों मेें भी पहुंच गई। ग्रामीण व वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कई जगहों पर जंगलों में अभी आग भड़की हुई है। गढ़खेत रेंज में उड़खुली, बलिबूबू , सालमगढ़, पप्या, जिंतोली के जंगलों में आग लगी हुई है। वन रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल ने बताया कि वनों में लगी आग को बुझाने में 22 फायर वाचर और रेंज के सभी वन कर्मी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा वन पंचायत ने जंगल को आग से बचाने की नई पहल
गरुड़(बागेश्वर)। कौसानी से लगे सीमा वन पंचायत ने वनों को आग से बचाने की नई पहल की है। ग्रामीण हर रोज वन पंचायत में गिरे पिरुल को एकत्रित करते हैं। जिसको इसकी पिरुल की जरूरत होती है उसे निशुल्क दे देते हैं। ग्रामीणों की पहल रंग लाई है। वन पंचायत आग की दृष्टि से अति संवेदनशील होने के बावजूद इस साल वन पंचायत में आज तक आग नहीं लगी है।  वन पंचायत सीमा के सरपंच  और वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी ने बताया कि उनके गांव के लोग हर रोज वन पंचायत से पिरुल एकत्र करते हैं। ब्यूरो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed