{"_id":"63f90068f0306cbf030806b7","slug":"forest-fire-dharchula-pithoragarh-news-c-8-1-63993-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कड़ी मशक्कत कर बुझाई जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कड़ी मशक्कत कर बुझाई जंगल में लगी आग
Fri, 24 Feb 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से सटे देहात क्षेत्र के जंगल में बृहस्पतिवार शाम भीषण आग लग गई जिस पर काबू पाने में वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जंगल की आग में पशुओं को लेने जंगल गई सिंयाखोला कल्याधार निवासी आनमती देवी (57) झुलस गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगाई जो तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। संभावित खतरे के मद्देनजर वन कर्मियों ने शुक्रवार सुबह चार बजे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
व्यापार संघ कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू और भाजपा मंडल महामंत्री दुर्गा बिष्ट ने जंगलों में आग लगाने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आग बुझाने वालों में वन दरोगा नरेंद्र राम, योगेश कार्की, नंदाबल्लभ जोशी, विक्रम, कमल बिष्ट, संतोष पतियाल आदि शामिल थे।