{"_id":"6adce9e93801f539b5011e72","slug":"forest-department-team-inspects-tendua-affected-area-polytechnic-and-dobabhagu-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-146010-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र पॉलीटेक्निक और डोबाभागू का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र पॉलीटेक्निक और डोबाभागू का किया निरीक्षण
Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक क्षेत्र में तेंदुए की धमक के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। छात्र-छात्राओं और लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करने के साथ उन्हें जागरूक कर रही है।
डीएफओ डी पुरुषोत्तमन ने शुक्रवार को तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीएफओ ने छात्र-छात्राओं से सुबह और शाम आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। वहीं बाराकोट ब्लॉक के तेंदुआ प्रभावित डोबाभागू क्षेत्र में भी वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि वन विभाग प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। साथ ही ग्रामीणों से अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचने और तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। इस दौरान एसडीओ सुनील कुमार, रेंजर रमेश चंद्र जोशी और नंद किशोर पंत मौजूद रहे।