फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Crime in Moonakot

वन विभाग ने सेल में 185 बल्लियां जब्त कीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Forest Crime in Moonakot
मूनाकोट के सेल में वन विभाग की टीम अवैध तरीके से काटे गई चीड़ की बल्लियों के साथ। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक के सेल गांव के जंगलों में लकड़ी माफिया ने चीड़ के हरे पेड़ों पर आरी चला दी। इससे चिंतित ग्रामीणों ने वन कर्मियों को पेड़ काटने की सूचना दी थी। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में जाकर जंगल में छुपाई गई 185 बल्लियां बरामद कीं। इनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रविवार को क्षेत्र में पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान जंगल से काटी गई चीड़ की 185 बल्लियां बरामद हुईं। जो जंगल में ही एक स्थान पर छुपाई गई थी। लकड़ियों को काटने वाले तस्कर का पता लगाया जा रहा है। कई पेड़ों को काटने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने दोषियों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा करने की मांग की है। टीम में वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी, ज्योति, वनरक्षक गिरीश जोशी, मनोज कृपाल, मनोज ज्याला, गणेश चिराल, राजेंद्र, प्रमोद, विमला, किरन, प्रकाश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed