फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For the safety of Dharchula, start the construction of the embankment soon

धारचूला की सुरक्षा के लिए शीघ्र शुरू करें तटबंध के निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
For the safety of Dharchula, start the construction of the embankment soon
धारचूला काली नदी में प्रस्तावित तटबंध निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे धारचूला में काली नदी किनारे प्रस्तावित तटबंध निर्माण कार्यों को लेकर डीएम डॉ.आशीष चौहान ने सोमवार को पर्यटक आवास गृह धारचूला में कार्यदायी और निर्माणदायी संस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आपदा के दृष्टिगत धारचूला की सुरक्षा के लिए नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रस्तावित तटबंध निर्माण का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने निर्माणदायी संस्थाओं से तटबंध के डिजाइन, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने हिदायत दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की खामी पाए जाने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य स्थलों पर सीसीटीवी लगाने और निर्माण कार्य प्रगति की दैनिक रिपोर्ट आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक सप्ताह वीसी के माध्यम से इसकी समीक्षा की जाएगी। कहा कि खनन कार्यों की अनुमति लेकर शीघ्र कार्य शुरू करने के लिए कहा। बैठक के बाद डीएम ने धारचूला में काली नदी किनारे प्रस्तावित तटबंध निर्माण कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed