{"_id":"ba792bdc002ebc4ab74e628676748756","slug":"for-altitudes-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी किए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। तहसीलदार इंद्रबहादुर मल ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय लोगों से कहा है कि बर्फबारी के समय सतर्कता बरतें और ज्यादा दूरी का सफर न करें। उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो तीन दिन तक मौसम खराब रहने और बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में आबादी नहीं है। फिर भी सभी विभागों से सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन