फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For 10 minutes, the women struggled with the leopard, drove the leopard, rescued the fellow woman

10 मिनट तक महिलाओं ने तेंदुए से किया संघर्ष, तेंदुए को भगाया, साथी महिला को बचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
For 10 minutes, the women struggled with the leopard, drove the leopard, rescued the fellow woman
गुलदार के हमलें से घायल महिला - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खतीगांव में जंगल गई महिलाओं ने तेंदुए के साथ करीब 10 मिनट तक संघर्ष कर साथी महिला की जान बचाई। महिलाओं की इस बहादुरी की काफी चर्चा हो रही है। बृहस्पतिवार को महिलाएं रोज की तरह गांव से लगे जंगल में चारा लेने को गई थी। पुष्पा देवी, कुंती देवी और ललिता देवी जैसे ही पशुओं के लिए चारा बना रही थी। तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए के हमलें में पुष्पा देवी जमीन पर गिर गई थी, लेकिन वो गिरने के बाद भी तेंदुए का सामना करती रही। इस बीच 35 वर्षीय कुंती देवी और 38 वर्षीय ललिता देवी भी दरांती और लकड़ी लेकर तेंदुए पर वार करने लगीं। महिलाओं ने करीब 10 मिनट तक संघर्ष कर तेंदुए को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं की सूझबूझ और बहादुरी से पुष्पा देवी की जान बच पाई। इसके बाद उन्होंने घायल साथी को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल पहुंचाया। इधर, पिथौरागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी का कहना है कि तेंदुए के हमलें से खतीगांव में महिला घायल हुई है। घायल महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा।
-::: कई मवेशियों को निवाला बना चुके हैं तेंदुए :: पिथौरागढ़। खतीगांव, बांस क्षेत्र में तेंदुए की आमद से लोग दहशत में हैं। इससे पहले तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed