{"_id":"69521a2559a98295d2a22f02301aa1a4","slug":"football-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता का खिताब विण ब्लाक के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता का खिताब विण ब्लाक के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मूनाकोट और विण ब्लाक की टीम के बीच हुआ। विण की टीम ने मूनाकोट को 3-0 से हराकर फाइनल खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के प्रथम हाफ मेें विण टीम के पवन बिष्ट ने लगातार 2 गोल और राहुल ने 1 गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं बना पाई। एकतरफा मुकाबले में विण ने मूनाकोट की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैच के निर्णायक चंद्र सिंह धामी थे। लाइनमैन की भूमिका मोहित बिष्ट और खगेंद्र चंद ने निभाई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य ने फाइनल में पहुंची टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। विजेता, उप विजेता टीम, खिलाड़ियों और निर्णायकों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, उप खेल अधिकारी भुवन चंद्र पंत, बाक्सिंग कोच केएस महर, फुटबॉल कोच मनोज पुनेठा, वित्तीय परामर्शदाता कृष्ण पांडेय, देवेंद्र सिंह रावत, दीपेंद्र महर, जगत सिंह महरा, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, दिनेश सिंह बिष्ट, चंद्रभानु जोशी, कैलाश लस्पाल, प्रताप सिंह बिष्ट, लीलावती जोशी, प्रकाश भट्ट, नीरज सौन, अशोक शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।