{"_id":"6a29a1121bfdce86f5023c9b","slug":"foetus-of-minor-student-found-buried-in-the-ground-in-the-forest-after-abortion-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142875-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगल में मिला नाबालिग छात्रा का गर्भपात कराने के बाद जमीन में दबा भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगल में मिला नाबालिग छात्रा का गर्भपात कराने के बाद जमीन में दबा भ्रूण
Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के एक गांव के पास जंगल में खोज अभियान चलाते पुलिस कर्मी और फोरेसिंक की टीम।
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम को बड़ी सफलता मिली है। डॉग स्क्वायड के सहारे जंगल की खाक छानने के बाद टीम को नाबालिग छात्रा का गर्भपात कराने के बाद जमीन में दबाया गया भ्रूण मिला है। अब पुलिस भ्रूण और आरोपी शिक्षक के डीएनए की जांच करेगी।
बीते पांच जून को कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल की 10 वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि उसी के स्कूल के शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिलाकर पेट में पल रहे भ्रूण को गिरा दिया गया। यही नहीं छात्रा और उसके परिजनों ने भ्रूण को जंगल में जमीन में दबा दिया। तब से पुलिस और फोरेंसिक की टीम भ्रूण की खोजबीन के लिए जंगलों की खाक छान रही थी। बृहस्पतिवार को भी जंगल में खोजी कुत्तों के सहारे अभियान चलाया गया। सीओ डीडीहाट उमेश मलिक ने बताया कि जंगल में जमीन में दबा भ्रूण मिला है जो सड़ चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रूण इस मामले में अहम सुराग है। इसकी और आरोपी शिक्षक की डीएनए जांच होगी।
घर से 35 किमी दूर दुर्गम जंगल में मिला भ्रूण
सीओ उमेश मलिक ने बताया कि भ्रूण की खोज के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही 40 कर्मियों का सहारा लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच एक गधेरे में भ्रूण जमीन में दबाया गया था। फोरेंसिक टीम ने भ्रूण के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के समक्ष भी शिक्षक की करतूत की साझा
सीओ उमेश मलिक ने बताया कि पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया। वहां भी पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना का जिम्मेदार शिक्षक को बताया है। फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक है। उसे उसके परिजनों के संरक्षण में रखा गया है।