फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Flower rain on Corona Warriors in Dharchula

धारचूला में कोरोना वारियर्स पर हुई पुष्प वर्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Flower rain on Corona Warriors in Dharchula
धारचूला में कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा करतीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्रियां। संवाद न्यू? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं ने कोरोना संक्रमण रोकने में लगे पुलिस, पर्यावरण मित्रों पर पुष्प वर्षा की। साथ ही पुलिस, होमगार्ड और पर्यावरण मित्रों को चाय-नास्ता भी कराया गया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह और पर्यावरण मित्रों के हेड इंचार्ज दुर्गेश ने सभी महिलाओं से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील भी की। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और महासचिव नवीन खर्कवाल पिछले 15 दिनों से रोज कोरोना योद्धाओं को सुबह शाम चाय-नाश्ता करा रहे है। इस मौके पर उनका भी आभार जताया गया। वहां राधा मर्तोलिया, भगवती नबियाल, लक्ष्मी परमार, उर्मिला कुटियाल आदि थे। इधर विधायक हरीश धामी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, प्रशिक्षु एसडीएम जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत अन्य कोरोना वारियर्स का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। वहां कैलाश रावत, रामू रोकाया, जीवन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed