{"_id":"5ecf76008ebc3e907d0835f1","slug":"flavors-pledged-to-make-10-thousand-face-masks11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायका ने उठाया 10 हजार फेस मॉस्क बनाने का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायका ने उठाया 10 हजार फेस मॉस्क बनाने का बीड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जायका परियोजना (यूएफआरएमपी) के तहत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने 10 हजार फेस मॉस्क तैयार करने का बीड़ा उठाया है। इन मॉस्कों को फील्ड स्टाॅफ एवं ग्रामीणों को वितरित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मांग के अनुसार उन्हें भी मॉस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। महिलाएं घर में ही बैठे मॉस्क बनाकर प्रतिदिन 200 से 300 रुपये की आय कर रहे हैं। लॉकडाउन में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को लाॅकडाउन के दौरान मॉस्क बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इससे उनकी आय में भी सुधार हो रहा है। महिलाएं प्रतिदिन घर बैठे ही 6 से 8 घंटे कार्य कर 200-300 रुपये कमा रही हैं। परियोजना टीम सुविधाजनक मॉस्क बनाने के लिए आॅनलाइन वीडियो तथा टेली-कानफ्रेन्सिंग के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। नैकिना ग्राम की सुनीता देवी का कहना है कि लाॅकडाउन के कारण हमारी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। परियोजना की उत्तम पहल है जिससे हमें घर में ही रहकर नकद आय कमाने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय भार्गव का कहना है कि वर्तमान परिप्रेक्ष में फेस मॉस्क तैयार करने का कार्य सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। फेस मॉस्क की बढ़ती मांग को देखते हुए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उच्च गुणवत्ता, कम दाम वाले एवं बायो डिग्रेडेबल फेस मॉस्क बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
---::: जिले में जायका से जुड़े हैं 107स्वंय सहायता समूह ::: पिथौरागढ़। जायका वित्त पोषित परियोजना जिले के 70 गांवों में संचालित की जा रही है। परियोजना के तहत अब तक जनपद में 107 स्वयं सहायता समूहों को गठित किया जा चुका है। इन समूहों मे लगभग 1300 सदस्य है। समूहों को क्ल्सटर स्तर पर लिंकेज विकसित करने एवं व्यावसायिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से क्लस्टर फेडरेशन मे संगठित किया गया है।
विज्ञापन