फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five years of Municipality: Some work completed, some incomplete

पालिका के पांच साल: कुछ काम हुए पूरे, कुछ अधूरे

Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Five years of Municipality: Some work completed, some incomplete
पिथौरागढ़। नगरपालिका का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया है। पालिकाध्यक्ष राजेंद सिंह रावत ने उपलब्धियां गिनाने के साथ ही शेष रहे कार्यों को कराने जाने की उम्मीद जताई। भाटकोट में 2005 से अधूरे पड़े बरात घर को 531 लाख रुपये खर्च कर पूरा कराया है। इसके अलावा 19 अन्य बड़े विकास कार्य पालिका की ओर से कराए गए।
विज्ञापन

दावा: ये कार्य हुए पूरे
- नगर के 500 गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत भवन स्वीकृत कराए गए। इनमें से 151 मकान पूर्ण हो गए हैं। शेष का काम चल रहा है।
- नगर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया गया। नैनीपातल में कूड़ा निस्तारण के लिए 829.45 लाख की डीपीआर स्वीकृत कराई गई। - आम नागरिकों के लिए समस्या बने लावारिश गोवंशीय पशुओं को गो सदन में भेजा गया।
विज्ञापन

- लावारिस श्वानों के बधियाकरण के लिए एबीसी केंद्र का निर्माण किया गया।
- लोगों की सुविधा के लिए नगर के अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग स्थलों का निर्माण किया गया।
- आठ आधुनिक शौचालय बनाए गए। स्वच्छता जागरूकता के लिए सात हजार लोगों के हस्ताक्षर कर चीन के नाम अंकित विश्व रिकार्ड को पालिका के नाम गोल्डन बुक में विश्व रिकार्ड दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ये काम होंगे
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि देव सिंह मैदान नगर का प्रमुख खेल मैदान है। इसके सुधारीकरण और दर्शक दीर्घा के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। 18.67 लाख रुपये की लागत से जसुली देवी धर्मशाला का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। चंडाक स्थित मैग्नेसाइट फैक्टरी के पास 287.10 लाख रुपये कर जल संचय एवं तैराकी स्थल बनाया जा रहा है। स्वागत प्रवेश द्वार निर्माण के लिए एक करोड़ और 20 वार्ड के रास्तों को गड्ढा मुक्त करने के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। संवाद

--
आर्थिक तंगी से गुजरा बनबसा नगर पंचायत का प्रथम कार्यकाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत का पहला कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। वहीं कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाए। नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल का कहना है कि बोर्ड गठन के बाद कई विकास कार्य कराए गए हैं। शासन से भरपूर बजट नहीं मिल पाने से कई कार्य लंबित रह गए हैं। आय बढ़ाने वाले कई टैक्स की वसूली खास कर यूजर चार्ज पर नगर वासियों का विरोध नुकसानदायक रहा।
ये कार्य रह गए अधूरे
वनभूमि आबंटित नहीं हो पाने से ट्रंचिंग ग्राउंड और चिल्ड्रन पार्क का कार्य नहीं हो पाया।

ये हुए पूरे
इंटर लाकिंग टाइल्स लगा संपर्क मार्ग, नगर पंचायत क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य, ड्रेनेज आदि कराए गए।
आय बढ़ाने को लेकर कार्यकाल समापन से पूर्व हाउस टैक्स शुरू होना कारगर रहा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed