फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five-year-old child washed away in Kali river

काली नदी में बहा पांच वर्षीय मासूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old child washed away in Kali river
धारचूला (पिथौरागढ़)। ढुंगपानी क्षेत्र में काली नदी किनारे नहा रहा पांच वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया। साथ में नहा रहे दूसरे बच्चे ने पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने खोज के लिए कई जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन मासूम का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बुधवार को पांच वर्षीय सार्थक ह्यांकी पुत्र अमर सिंह निवासी खड़ी गली और आठ वर्षीय महेश काली नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक सार्थक की चप्पल नदी में बहने लगी। चपल को पकड़ने के लिए जैसे ही सार्थक आगे की ओर गया काली नदी का तेज वेग उसे अपने साथ बहा ले गया। कुछ दूर तक वह मदद के लिए पुकारता रहा लेकिन महेश उसकी मदद नहीं कर सका। इसके बाद महेश ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। एसआई विजय बोरा के नेतृत्व में धारचूला, हाट, निंगालपानी, कालिका, बुलवाकोट तक बच्चे की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। सार्थक के माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed