फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five-time MLA Chuphal should tell the public about his achievements: Kapri

पांच बार के विधायक चुफाल जनता को बताएं अपनी उपलब्धि : कापड़ी

Sun, 19 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Five-time MLA Chuphal should tell the public about his achievements: Kapri
एड.रमेश कापड़ी वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
पिथौरागढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी ने कहा है कि डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को भी अब तक की उपलब्धि जनता को बतानी चाहिए। विधायक चुफाल ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक मयूख महर के डीडीहाट में किए गए विकास के दावों पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि विधायक चुफाल लगातार पांच बार चुनाव जीतकर विधानसभा सभा पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में मंत्री के पद पर रह चुके हैं। इसके बावजूद डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट जिला बनाने की घोषणा भाजपा सरकार में हुई थी। उस समय क्षेत्र की जनता ने बड़ा स्वागत किया। 11 साल बीतने बाद भी जनता की उम्मीद अधूरी है। डीडीहाट का साहसिक पर्यटन केंद्र अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया। आज तक क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल रोपवे से नहीं जुड़ पाए हैं। क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed