{"_id":"667b72f42b5fef169e058f89","slug":"five-stone-crushers-seized-for-illegal-storage-pithoragarh-news-c-239-1-shld1036-103665-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अवैध भंडारण पर पांच स्टोन क्रशर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अवैध भंडारण पर पांच स्टोन क्रशर सीज
Wed, 26 Jun 2024 07:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग और खान विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण मिलने पर पांच स्टोन क्रशर को सीज किया। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि रामनगर रेंज, बन्नाखेड़ा रेंज, सुरक्षा बल और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बाजपुर में स्थित सिंह स्टोन क्रशर, मै. गुरुनानक स्टोर क्रशर बाजपुर, मै. श्रीगुरु अंगद देव स्टोन गुलजारपुर, मै. अमर स्टोन क्रशर गुलजारपुर और मै. महाराज स्टोन क्रशर कुंडेश्वरी का निरीक्षण किया।
इन क्रशरों पर स्टॉक से अधिक उपखनिज का भंडारण पाया गया जिस पर पांचों को सीज कर दिया गया है। टीम में तराई पश्चिम वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरि, रामनगर रेंज के रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी, ऊधमसिंह नगर के खान अधिकारी डाॅ. अमित गौरव, रामनगर रेंज के वन दारोगा मोहन चंद्र पांडे, बन्नाखेड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर अशोक टम्टा, वन दरोगा मोहम्मद इमरान आदि थे। संवाद