फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five people of the same family fell ill after eating wild mushrooms

Pithoragarh News: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

Fri, 21 Jul 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Five people of the same family fell ill after eating wild mushrooms
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतडी़ जिले में शुक्रवार को जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बैतडी़ पुलिस के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक लोक राज जोशी ने बताया कि बैतडी़ जिले के सुर्नया गांवपालिका- 3 तडी़गांव के टेकराज भट्ट (48 ) उनकी पत्नी धैली भट्ट (36) बेटा भुवन (10), दशरथ (7) और लड़़की शारदा (5) जंगली मशरूम ख़ाने से बीमार पड़ गए। इन सभी को बैतडी पुलिस ने नजदीक के वासुलिंग स्वास्थ्य चौकी में भर्ती किया है। संवाद
विज्ञापन

................
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम का आह्वान

पिथौरागढ़। लक्ष्य महिला सशक्तीकरण समिति ने सोर वैली पब्लिक स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए समिति की अध्यक्ष बबीता पुनेठा के बच्चों और सभी शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी पेंटिंग, भाषण, निबंध प्रतियोगिता करा इनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लीलावती भट्ट ने आभार जताया। कार्यक्रम में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष हिमांशु गड़कोटी, छात्र उपाध्यक्ष अंकित ज्याला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश जोशी, सोनम पांडेय, सपना टम्टा, बबीता मेहता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed