फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five-day bird watching training workshop begins

Pithoragarh News: मुनस्यारी में पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Thu, 08 Feb 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five-day bird watching training workshop begins
मुनस्यारी में पांच दिवसीय निशुल्क बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद ल
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पर्यटन विभाग और मोनाल संस्था की ओर से मुनस्यारी में पांच दिवसीय निशुल्क बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। इसमें 20 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. आरएस टोलिया और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से क्षेत्रीय जनमानस को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और स्थानीय जैव विविधता, भौगोलिक विरासत को सहेजने में भी मदद मिलेगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के नवीन अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिवस में स्थानीय पक्षियों, उनके हैबिटेट, प्राकृतिक वातावरण, पक्षियों के व्यवहार, क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि में छात्र-छात्राओं को नंदादेवी, हरकोट, पातलथौड़, खलिया टॉप क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक और मोनाल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन महाविद्यालय के कौशल विकास नोडल ऑफिसर डॉ. रवि जोशी ने किया। वहां प्रशिक्षक चंदन कुमार, पवन कोरंगा, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. राजेंद्र राणा, बलवंत सिंह, डॉ. भागीरथी राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed