फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First waterlogging, now open drains have compounded the problem

Pithoragarh News: पहले जलभराव, अब खुली नालियों ने बढ़ाई दिक्कत

Sat, 20 Jun 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
First waterlogging, now open drains have compounded the problem
पिथौरागढ़। नगर निगम बनने के बाद भी शहर में सुविधाएं बेहतर होने के बजाय बदहाल हो रही हैं। पुराना बाजार वार्ड में रास्तों पर खुली छोड़ी गईं नालियां इसका प्रमाण हैं। बीते दिनों बारिश के बाद जलभराव की समस्या को देखते हुए सफाई के लिए नालियों को खोला गया। नगर निगम इन्हें बंद करना भूल गया है। ऐसे में लोग खुली नालियों के बीच खतरे के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के बाद पुराना बाजार वार्ड में जगह-जगह जलभराव हुआ और घरों में पानी घुसा तो नगर निगम नींद से जागा। बमुश्किल रास्तों पर बनी नालियों की सफाई हुई। इसके लिए पटाल उखाड़े गए। सफाई के बाद नगर निगम फिर से सो गया है। न तो खुली नालियों को बंद किया गया और ना ही इनसे निकले कूड़े और गंदगी को हटाया गया है। नगर निगम की इस लापरवाही के चलते वार्डवासी खुली नालियों के बीच रास्तों पर खतरे में आवाजाही कर रहे हैं। नगर निगम भी इन नालियों को बंद न कर किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने कहा कि नालियों की सफाई की चल रही है। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed