फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First snowfall of the season in Darma and Vyas valleys of Pithoragarh.

चांदी सी चमकी दारमा और व्यास घाटी: धारचूला में सीजन का पहला हिमपात, कड़ाके की ठंड से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Fri, 13 Sep 2024 02:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Fri, 13 Sep 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
First snowfall of the season in Darma and Vyas valleys of Pithoragarh.
धारचूला की दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू में हुई सीजन की पहली बर्फबारी। संवाद

धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आने से माइग्रेशन वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिर गया। दोपहर बाद दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू (11820फुट) में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन


सीपू निवासी अर्जुन सिंह सीपाल और नीरज सीपाल ने बताया कि अब तक जमीन में छह इंच और पहाड़ों पर एक फुट तक बर्फ गिर चुकी है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। इस समय गांव में 20 से अधिक परिवार प्रवास पर हैं। उधर, व्यास घाटी के 14 हजार फुट से अधिक नाभीढांग के ओम पर्वत और ज्योलिकांग के आदि कैलाश पर्वत की चोटियों पर एक फुट तक हिमपात की सूचना है। आदि कैलाश और ओम पर्वत आने वाले यात्रियों को ताजा बर्फ के बीच अद्भुत पर्वत मालाएं देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। लगातार बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी के मल्ला जोहार के गांवों में भी नंदा पर्व मनाने के लिए ग्रामीण गए हैं। लगातार हो रही बारिश और ठंड के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऊंची चोटियों पर हिमपात से जिला मुख्यालय और जनपद के घाटी वाले क्षेत्रों में ठंड महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed