{"_id":"6a624fb43ce116cb250a5f53","slug":"first-debris-now-power-cuts-have-blocked-the-water-supply-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-144674-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहले मलबा, अब बिजली कटौती ने रोकी पानी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहले मलबा, अब बिजली कटौती ने रोकी पानी की राह
Thu, 23 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। पहले मलबा तो अब बिजली कटौती ने शालीखेत पंपिंग योजना के पंप जाम कर दिए हैं। योजना के चैंबर से बमुश्किल मलबे की सफाई हुई तो बिजली कटौती से पानी लिफ्ट नहीं हो सका। ऐसे में क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी तीन दिन से पेयजल के लिए तरसते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है।
नगर सहित हाट, हनेरा, कुंजनपुर, रावलगांव, खेतीगाड़ा, लाली, खतेडा, भाटगांव, पुनोली, चौढियार, नौदूंगा, पठक्यूड़ा, भूल्यूड़ा, कफलाड़ी, चुतरापानी की 20 हजार की आबादी की शालीखेत पंपिंग योजना प्यास बुझाती है। योजना के चैंबर में गाद जमा होने से दो दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रही। बमुश्किल गाद की सफाई की गई तो बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंपिंग नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्र के लोग पिछले तीन दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं।
भाटगांव के सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पीएल साह, पठक्यूड़ा के दीपक पंत और कुंजनपुर के नवीन कुमार, भगवान सिंह, नंदन सिंह ने बताया कि तीन से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। जरूरी काम छोड़कर प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढोना मजबूरी बन गया है। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
..........
स्रोत के मुख्य टैंक को भर दिया है। विद्युत सप्लाई नहीं होने से अन्य टैंकों में पंपिंग नहीं हो पाई। बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। शुक्रवार से क्षेत्र में नियमित पानी मिलने लगेगा। -रुपेश आर्या, जेई, जल संस्थान, गंगोलीहाट