फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Firing in Munsyari

मुनस्यारी महोत्सव के समापन पर अज्ञात व्यक्ति ने चलाई गोली तहसील कर्मी रमेश राम घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Firing in Munsyari
एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी लेते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में शुक्रवार रात 11 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फायर झोंक दिया। इससे तहसील कर्मी रमेश राम घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे से गोली आर-पार हो गई। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत और गुस्से में हैं। पुलिस ने घटना स्थल सील करके अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुनस्यारी महोत्सव में शुक्रवार रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। तहसील कर्मी रमेश जैसे ही अस्का लाइट बंद करने के लिए पहुंचे तो अचानक एक गोली उनके कंधे पर लगी और वह गिर गए। इधर गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। हमलावर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल तहसील कर्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मुनस्यारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गोली कंधे के आर-पार हो गई है। रक्तस्राव रोकने के लिए प्राथमिक उपचार कर घायल रमेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि जल्द की गोली चलाने वाले अज्ञात हमलावर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोला घायल
अस्का लाइट के लिए लगे जनरेटर को बंद करने गया था। कहां से गोली आई पता ही नहीं चला। किसी व्यक्ति से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करके हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
-रमेश राम, गोली लगने से घायल।
बोले एसडीएम
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में बंदूकधारी लोगों के लाइसेंस खंगाले जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
- भगत सिंह फोनिया, एसडीएम मुनस्यारी।
पुलिस ने सीन को रीक्रिएट किया
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। घटना की जांच के बाद पुलिस शनिवार सुबह गोली लगने से घायल रमेश राम को घटना स्थल लेकर आई। उन्होंने सीन रीक्रिएट करके पता लगाने की कोशिश की गोली किधर से चली होगी। फिलहाल पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर मंगाकर खोखे की तलाश शुरू कर दी है।
लाइसेंसधारियों से पुलिस करेगी पूछताछ
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलने के मामले की पुलिस प्रशासन गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने वैध लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड तलाशने शुरू कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन की टीम वैध लाइसेंस धारकों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
उद्घाटन के दिन भी हवाई फायरिंग की चर्चा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में उद्घाटन के दिन भी हवाई फायर की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना था कि महोत्सव में उद्घाटन की रात भी गोलियां चलीं थीं। इसके बाद भी पुलिस, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
नशे में चली गोली या हत्या था मकसद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले के सबसे शांत क्षेत्र मुनस्यारी में पहली बार गोली चलने की घटना से तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि गोली नशे की हालत में चलाई गई है या किसी को मारने के उद्देश्य से इसकी जांच होनी चाहिए।
मुनस्यारी महोत्सव में सरेआम भीड़ में गोली चलने के बाद मुनस्यारी के लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि मुनस्यारी जैसे शांत क्षेत्र में फायरिंग चिंताजनक है। पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम हर एंगल से जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि नशे की हालत में नशेड़ियों ने गोली चलाई या किसी को मारने के मकसद से गोली चलाई गई है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
लोगों ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को तत्काल पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और शिल्पी विकास समिति में आक्रोश है। शिल्पी विकास समिति ने बसंत राम और डॉ. जोगा प्रसाद के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ने की मांग की है।

उन्होंने शीघ्र मामले का खुलासा न होने पर धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्या के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया और 48 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गोली लगने से घायल रमेश राम।

गोली लगने से घायल रमेश राम।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed