{"_id":"58cd6cea4f1c1b295a32bd58","slug":"fireworks-on-the-bjp-government-and-prime-minister-of-becoming","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार और पंत के मंत्री बनने पर आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार और पंत के मंत्री बनने पर आतिशबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना/मुनस्यारी
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पंत के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न मनाते पिथौरागढ़ के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने और पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत के कैबिनेट मंत्री बनने पर जिला मुख्यालय के साथ ही कनालीछीना और मुनस्यारी में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मनोज नगरकोटी, नवीन नगरकोटी, कुंदन नेगी, दुर्गा दत्त पंत आदि ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। महिला जागृति मंच देवलथल की अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यकारिणी की सदस्य प्रेमा बसेड़ा ने प्रदेश में सरकार बनने पर खुशी जताई। कनालीछीना में त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने और प्रकाश पंत के मंत्री बनने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। इन लोगों ने कहा कि भाजपा के राज में सीमांत क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। खुशी मनाने वालों में डीडीहाट के ज्येष्ठ प्रमुख अजीत डसीला, प्रह्लाद चुफाल, मोहन भंडारी, सुनील भंडारी, दीपक भंडारी, अनिल धामी, तेज राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, मुनस्यारी में भाजपा सरकार के गठन पर आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाई बांटी गई। जश्न मनाने वालों में भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु धर्मशक्तू, महामंत्री बबलू लोहनी, ऊषापति द्विवेदी, बसंती जोशी, मान सिंह भंडारी, गोकर्ण मर्तोलिया, नत्थी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन