{"_id":"654d091d0c6fc59806081474","slug":"firecrackers-will-not-be-sold-without-license-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6769-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिना लाइसेंस के नहीं बेच सकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिना लाइसेंस के नहीं बेच सकेंगे पटाखे
Thu, 09 Nov 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दीपावली को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दीपावली के पटाखों की दुकानों के लिए लाइसेंस जरूरी है। एक लाइसेंस पर एक ही दुकान लगेगी।
दुकानदार को अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए दुकान के पास पानी की बाल्टी और रेत भी रखनी होगी। दुकानें सार्वजनिक स्थान और पार्किग में नहीं लगाई जाएंगी। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दीपावली में अग्नि दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है इसलिए ऐसे मौकों पर सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन गणेश चौक तक ही वाहनों का आगमन रहेगा, दोपहिया वाहन चलते रहेंगे।
फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाइयों को दिक्कत ना हो इसके लिए चुनिंदा गाड़ियों को टोकन दिया जाएगा ताकि वे इन दुकानों से सामान ले जा सकते हैं। पटाखे की बिक्री रामलीला मैदान पुराना बाजार में होगी। इस दौरान व्यापार मंडल ने पटाखे की दुकान पुराना बाजार में लगाने की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, पंकज कार्की, संजय रावत, प्रेम मेहरा कमलेश डांगी, सचिन पंत, मनीष पंत, कमल खाती, राजू आदि मौजूद रहे। संवाद