{"_id":"591ddb564f1c1bd520f24313","slug":"fire-in-bhatigaon-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटीगांव में मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटीगांव में मकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
Updated Thu, 18 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के भटीगांव में आग से नष्ट सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली तहसील के भटीगांव (बनकोट) में एक महिला के मकान में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई, इससे घर का सारा सामान जल गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में महिला अकेले रहती थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे भटीगांव निवासी कलावती देवी पुत्री धन सिंह ने मकान में आग लगी देखी। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घर के अंदर रखे रसोई गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने जान जोखिम में डालकर कुछ सामान बाहर निकाल लिया। पानी, मिट्टी डालकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से मकान और अंदर रखा अधिकांश सामान जल गया। अगर समय पर आग नहीं बुझती तो आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम मेहता ने मकान में आग लगने की सूचना राजस्व उप निरीक्षक डेबिड मर्तोलिया को दी। राजस्व उप निरीक्षक ने मौके का मुआयना कर क्षति का आकलन किया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट तहसील में दी जा रही है। प्रभावित महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। गांव के लोगों ने बताया है कि महिला मायके में रहती है। उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। लोगों ने प्रभावित महिला को शीघ्र मुआवजा राशि देने के साथ ही मकान के बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन